दिल्ली में तैयार किए जाएंगे 1000 से अधिक छठ घाट
नई दिल्ली। छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कमी न छूटे इसको लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को जल बोर्ड, बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचने के लिए अभी से ही छठ महापर्व को लेकर सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का त्यौहार है। ऐसे में ये त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मन सके और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठी मैया की उपासना कर सके इसको लेकर दिल्ली सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि इसकी तैयारियों में कोई कमी न छूटे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में छठ घाटों को लेकर तैयारियां शुरू करवा दें।

रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार