26 हजार से अधिक परिवारों को मिली पक्का आवास बनाने की स्वीकृति
जशपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। जिले में लोगों के पक्के मकान का सपना सकार हो रहा है। इसी तारतम्य में जिले के सभी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत में 02 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंर्तगत वर्ष 2024-25 में आवास की स्वीकृति प्राप्त परिवारों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही आवास प्रारंभ करने हेतु भूमि पूजन कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए समय-सीमा पर आवास पूर्ण करने हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया और पूर्ण आवास का गृह प्रवेश भी कराया गया। आवास स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्राप्त होने पर हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा एवं सभी हितग्राहियों ने उनके पक्के मकान के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। जशपुर जिले में वर्ष 2024-25 में अभी तक 26 हजार 899 परिवारों को आवास की स्वीकृति प्रदाय की जा चुकी है।

भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
मसौढ़ी के छाता मठ से 8 करोड़ की अष्टधातु मूर्तियां चोरी
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर हुआ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बवाल, स्टार खिलाड़ी ने चयन पर उठाए सवाल
डोंगरगढ़ में सिलेंडर संकट, नवरात्र से पहले होटल कारोबार पर खतरा
पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरा टीम इंडिया का पूर्व स्टार, भारतीय जनता पार्टी ने दिया टिकट
LPG की किल्लत से मचा हाहाकार, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें