बेटे की चाहत में मां ने उठाया खौफनाक कदम
नई दिल्ली । सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित गांव बरौला में एक महिला दो बेटियों को धक्का देने के बाद खुद भी चौथी मंजिल से कूद गई। एक बेटी और मां की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बेटी अभी घायल है। 32 वर्षीय सरिता का पति मनोज एक अस्पताल की कैंटीन में काम करता है। घायल बच्ची को प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूलरूप से जिला हाथरस के गांव बोगा निवासी मनोज पिछले कुछ वर्षों से गांव बरौला में किराए के मकान में रहते हैं। वह प्रयाग अस्पताल की कैंटीन में काम करते हैं। परिवार में पत्नी सरिता के अलावा चार बेटी हैं। मनोज ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार सुबह 9 बजे कैंटीन पर काम करने चले गए। दोपहर में करीब एक बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि सरोज और उनकी दो बेटियां चौथी मंजिल से कूद गई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को नजदीक के प्रयाग अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पांच वर्षीय बेटी कृतिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन वर्षीय दिव्या और उसकी मां सरिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मनोज ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी 7 वर्षीय स्कूल गई हुई थी, जबकि पांच माह की बेटी को सरिता ने अपनी बहन को सौंप दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कृतिका चौथी मंजिल से सीधे नीचे आकर गिरी और मौत हो गई। सरिता विद्युत तारों में उलझकर नीचे गिरी और दिव्या कपड़े सुखा रही एक महिला की पीठ पर आकर गिरी। दोनों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सरिता चार बेटियां होने और बेटा न होने के चलते पिछले कुछ समय से तनाव में जूझ रही थी। एसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि सबका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी