रंगोली बनाकर किया जा रहा मतदान के लिए प्रेरित
जयपुर । आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सतरंगी सप्ताह का आगाज किया जाएगा जिसके तहत अगले सप्ताह प्रतिदिन विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण भी किया जा रहा है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर पूर्व एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, श्रीमती सुमन पंवार के निर्देशन में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मध्यनजर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं की जागरूकता हेतु स्कूली छात्राओं ने गुरूनानकपुरा, परनामी मन्दिर मार्ग, गोविन्द मार्ग एवं राजापार्क मेन मार्केट में रैली निकालकर क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।इसके बाद श्रीमती पंवार ने राजस्थान कॉलेज स्थिति ईवीएम स्ट्रॉग रूम में ईवीएम कमिश्निंग के कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही श्रीमती पंवार ने कार्मिकों को कमिश्निंग कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिये। वहीं, हवामहल विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सरिता शर्मा ने बताया कि हवामहल विधानसभा क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर 1 लाख 46 हजार 947 वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं 38 हजार 366 वोटर गाइड का वितरण किया जा चुका है। साथ ही मतदाताओं को वीएचए, केवाईसी, सी-विजिल एवं सक्षम एप की जानकारी भी प्रदान की गई। वहीं, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जलमहल की पाल पर दीपदान कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?