सांसद मनोज तिवारी की बेटी ने की बीजेपी ज्वाइन, पिता का कर रही चुनाव प्रचार
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भाजपा में शामिल हो गई हैं। रीति अपने पिता के साथ चुनाव प्रचार भी करवा रही हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद रीति ने कहा कि वह समाज सेवा करना चाहती हैं इसलिए राजनीति में आई हैं।
22 साल की रीति तिवारी ने कहा कि भगवान की योजना के बारे में कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये सब इतनी जल्दी हो जाएगा। मुझे लगा था कि 10-15 साल बाद राजनीति में आऊंगी लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझमें कुछ देखा और बीजेपी ज्वाइन करने की बात कही। रीति ने कहा वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगी कि वह किसी को भी निराश न करें।
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी गायक और गीतकार भी हैं। रीति को डांस का भी शौक है। रीति एक एनजीओ में भी काम करती हैं। राजनीति में आने से पहले रीति एक फैशन और ज्वैलर्स कंपनी जूनी की फाउंडर मेम्बर भी हैं। बता दे रीति, मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। रानी और मनोज 2011 में अलग हो गए थे। 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी कर ली थी।
मनोज तिवारी इस लोकसभा चुनाव में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में हैं और उनके सामने कांग्रेस उम्मीदवार और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार हैं। सात लोकसभा सीटों वाली दिल्ली में 25 मई को मतदान होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान