मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 19,177 करोड़ की गिरावट
नई दिल्ली । देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 2.17 फीसदी गिरावट के साथ 2868.50 रुपये पर बंद हुआ। इससे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में काफी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को अंबानी की नेटवर्थ में 2.3 अरब डॉलर (करीब 19,177 करोड़ रुपये) की गिरावट आई। इसके साथ ही अंबानी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 11वें नंबर पर हैं। अंबानी भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.3 अरब डॉलर की तेजी आई। इस बीच अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे को छोड़कर सभी टॉप 10 रईसों की नेटवर्थ में शुक्रवार को तेजी रही। दुनिया के सबसे बड़े रईस फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 4.60 अरब डॉलर की तेजी आई। इस उछाल के साथ ही उनकी नेटवर्थ 218 अरब डॉलर पहुंच गई। इस सूची में दूसरे नंबर पर काबिज ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 1.52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और यह 208 अरब डॉलर पहुंच गई। एलन मस्क की नेटवर्थ में 75.9 करोड़ डॉलर की तेजी आई। वह 192 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने शुक्रवार को 3.55 अरब डॉलर की कमाई की। इस साल उनकी नेटवर्थ में 32.8 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। गूगल के फाउंडर लैरी पेज छठे, सर्गेई ब्रिन सातवें, स्टीव बाल्मर आठवें, वॉरेन बफे नौवें और लैरी एलिसन दसवें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में 14वें नंबर पर हैं।

सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
अजमेर में RAS भर्ती-2024 साक्षात्कार का सातवां चरण 5 मार्च से
पारंपरिक गेर पर पड़ेगा क्या असर? ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी
Madhya Pradesh में बच्चों को पूरक पोषण के लिए 8 रुपये प्रतिदिन
Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित