लाफ्टर शेफ में पहुंचे मुनव्वर फारूकी, कृष्णा अभिषेक को किया रोस्ट
सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 का खिताब जीतने वाले मुनव्वर फारूकी रोस्टिंग के लिए काफी जाने जाते हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर मुनव्वर इशारों ही इशारों में सामने वाले निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। हाल ही में नवरात्रि स्पेशल के तौर पर वह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ के मंच पर पहुंचे।
जहां उन्होंने शो के अन्य मेंबर्स के साथ ढे़र सारी मस्ती-मजाक भी किया। लेकिन इस दौरान कृष्णा अभिषेक के एक कमेंट पर मुनव्वर ने उन्हें मामा गोविंदा की याद दिलाते हुए रोस्ट किया है।
मुनव्वर ने कृष्णा को किया रोस्ट
लाफ्टर शेफ पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कॉमेडी शो में सेलेब्स आते हैं और यहां मौजूद कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर निशाना साधते हुए उन्हें मजाकिया अंदाज में रोस्ट करते हैं। नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में मुनव्वर फारूकी ने इस शो में एंट्री मारी।
इस दौरान मुनव्वर को अपने पुराने दोस्त और बिग बॉस 17 में उनके साथ नजर आने वाले विक्की जैन और अंकिता लोखड़े भी मिले। लेकिन कृष्णा अभिषेक ने जिस तरह से बिग बॉस जीतने के बाद जेल जाने के मामले को लेकर मुनव्वर पर तंज कसा वो इस एपिसोड में हाइलाइट रहा।
इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने भी पलटवार करते हुए मजाकिया अंदाजा में कृष्णा अभिषेक पर गोविंदा का भांजा होने के लेकर कमेंट पास किया और बोला- लोगों अन्य लोगों को मामा बनाते हैं, आपने तो अपने ही मामा को मामा बनाया है। मुनव्वर की इस कमेंट पर शो में मौजूद सभी सदस्य जोरों से हंसने लगते हैं और कृष्णा अभिषेक साइलेंट हो जाते हैं।
ये सेलेब्स भी आए थे नजर
लाफ्टर शेफ के 35वें एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी शिरकत की। इन दोनों के साथ मिलकर शो के सभी सदस्यों ने जमकर रंग जमाया। बता दें कि राजकुमार और तृप्ति यहां अपनी अपकमिंग फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का प्रमोशन करने पहुचें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी