नगर निगम टीम ने अस्थाई अतिक्रमणों पर की कार्यवाही
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा एवं उपायुक्त सांगानेर जोन के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की तीन टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर संयुक्त रूप से यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं पशु प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता शाखा टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में मालपुरा रोड़ पर सांगानेर में ईदगाह से लेकर रेल्वे लाइन तक रोड़ के दोनों तरफ टीनशेड व नाली पर बने समस्त चबूतरों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करते हुए स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 46 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 1 केन्टर सामान जब्त किया।
उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में मालपुरा रोड़ पर सांगानेर में ईदगाह से लेकर रेल्वे लाइन तक रोड़ के दोनों तरफ टीनशेड व नाली पर बने समस्त चबूतरों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया एवं सांगानेर में फुटा पुलिया, मैंन सांगानेर बाजार, बस स्टेण्ड से लेकर फवारा सर्किल, गांधी चौक से खटीको की ढाल तक रोड़ के दोनों तरफ सड़क मार्ग पर व जोधपुर मिष्ठान भण्डार से लेकर मुख्य चौराहा सांगानेर तक टीनशेड व चबुतरों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करते हुए स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 01 केन्टर सामान जप्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 46 हजार रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे