एक बीड़ी के लिए हत्या: मामूली विवाद में युवक की गई जान
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भांग के ठेके के सेल्समैन की चाकुओं से गोदकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने सेल्समैन की हत्या के मामले में साकिब नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि सेल्समैन ने उससे बीड़ी मांगी थी और जब उसने नहीं दी तो दोनों के बीच मारपीट हो गई. इसी मारपीट में उसने सेल्समैन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी.
सहारनपुर के जनकपुरी इलाके में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में भांग के ठेके पर सेल्समैन सुमित का शव ट्रांसपोर्ट नगर और चकहरेटी की तरफ जाने वाली सड़क के पास मिला था. सुमित के पेट पर गहरे चाकू के निशान थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची जनकपुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक सुमित के परिजनों ने पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.
सीसीटीवी से खुला राज
सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने घटना के खुलासे के लिए जनकपुरी पुलिस को निर्देशित किया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए. सीसीटीवी कैमरा में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया. जनकपुरी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में जाकर उस युवक की तलाश की. पता चला की आरोपी युवक का नाम साकिब है और वह सहारनपुर के ही ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक पर हेल्पर का काम करता है. आज जनकपुरी पुलिस ने चकरहती गांव के पास से साकिब को गिरफ्तार किया है.
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में साकिब ने बताया कि वह नशे का आदी है. कुछ दिन पहले उसका सुमित के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. 16 तारीख की रात को जब वह बीड़ी पी रहा था तभी सुमित अपने दो दोस्तों के साथ वहां पर आया. साकिब ने पुलिस को बताया कि उसके पास सिर्फ एक ही बीड़ी थी और उसने वह सुमित को देने से मना कर दिया. जिसके बाद सुमित और उसके बीच में काफी गाली गलौज हुई और मारपीट हुई. मारपीट में ही साकिब ने अपने पास रखी एक छुरी सुमित के पेट में घोंप कर मौत के घाट उतार दिया और छुरी को नौगजा पीर के पास एक नदी में फेंक दिया.
बीड़ी नहीं देने पर की थी हत्या
सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने अपने गुनाह को खुद कबूल किया है. आरोपी नशे का आदी है और उसने एक मामूली विवाद में ही सेल्समैन सुमित की हत्या कर दी थी. आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के सामने पेश किया गया है.

रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात