नरेला में चाकू से गोदकर की दोस्त की हत्या
नरेला थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक दोस्त ने एक युवक को चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत पास के ही एक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय शमशेर परिवार के साथ नरेला सेक्टर-ए-10 में रहता था। नरेला क्षेत्र में लगने वाले अलग-अलग साप्ताहिक बाजारों में रेहड़ी लगाकर परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार देर रात अपने दोस्त विशाल के नरेला क्षेत्र में ही कहीं गया था।इस दौरान इन दोनों की किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ता देख, आसपास मौजूद लोगों ने इन दोनों को समझा कर शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान विशाल ने शमशेर के पेट में चाकू मार दिया। जिससे पीड़ित नीचे गिर पड़ा। तभी आरोपित मौके से फरार हो गया।मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल को पास के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शमशेर की मौत हो गई। अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस ने चश्मदीद के बयान के आधार पर संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को पुलिस की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन