शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में मुस्लिम ड्राइवर गिरफ्तार
देवास: देवास शहर के बाहरी इलाके न्यू देवास में रहने वाली तलाकशुदा हिंदू महिला को शादी का झांसा देकर मुस्लिम ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। महिला ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में मुकर गया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ बैंक नोट प्रेस थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बैंक नोट प्रेस थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमजद उर्फ छोटू जागीरदार निवासी खारी बावड़ी क्षेत्र देवास की मुलाकात न्यू देवास क्षेत्र में रहने वाली महिला से सब्जी मंडी में हुई थी। ड्राइवर सब्जी लेकर मंडी आता था आरोपी यहां वाहन में सब्जी भरकर आता था। इसके बाद अमजद को पता चला कि महिला को उसका पति कई साल पहले छोड़ चुका है तो उसने महिला को शादी का झांसा दिया और मार्च 2024 से दिसंबर तक कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।
शादी की बात पर टालमटोल करता रहा
महिला ने जब शादी की बात कही तो अमजद पहले तो टालमटोल करता रहा बाद में उसने मना कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नाहर दरवाजा थाना टीआई को बयान के लिए बुलाया
फिलहाल शहर के बैंक नोट प्रेस थाने में कोई महिला एसआई नहीं है। ऐसे में इस मामले में पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने के बाद शहर के नाहर दरवाजा थाने से टीआई मंजू यादव को सूचना दी गई। उन्होंने पीड़िता के बयान लिए, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की घोषणा की
नीरज डांगी को दोबारा मौका: कांग्रेस का 'वफादारी' को इनाम और दलित कार्ड, या नए चेहरों की अनदेखी?
TMC से बगावत के बावजूद हुमायूं कबीर ने ममता को दी नरम प्रतिक्रिया
मंदसौर में स्कूल की आड़ में चल रहा था अवैध मदरसा: सिर्फ मुस्लिम छात्राओं को दी जा रही थी एंट्री, जांच के बाद FIR दर्ज करने के आदेश
नर्मदा तट पर साध्वी हर्षा रिछारिया का बड़ा संकल्प: गौरीघाट पर 11 दिनों तक करेंगी एकांतवास, अध्यात्म और आत्ममंथन के लिए लिया फैसला
डिजिटल कामकाज पर साइबर अपराधियों की नजर: सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद विभाग ने जारी किए सख्त सुरक्षा निर्देश
राजस्थान में बदले बीजेपी के सुर: कोर एजेंडे को छोड़ अब सोशल इंजीनियरिंग और जातीय क्षत्रपों को साधने पर जोर
ग्वालियर में ग्रीन एनर्जी की ओर बड़ा कदम: मानपुर पहाड़ी पर लगेगा 2.4 मेगावाट का सोलर प्लांट, नगर निगम को हर महीने 9 लाख की बचत
कर्नाटक कैबिनेट में जिम्मेदारियां तय, प्रियांक खरगे को मिला गृह मंत्रालय
रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल