बांग्लादेश में मुस्लिम कर रहे मंदिरों की हिफाजत, सेना भी तैनात
ढाका। बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच कुछ छात्रों ने एक मुहिम शुरू कर दी है। यह लोग बारी-बारी से मंदिरों की रक्षा कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शनकारी मंदिरों को निशाना न बना सकें। गौरतलब है कि नरसिंगदी जिले के कांदीपारा गांव में काली मंदिर पर हमला हुआ है। रात के तीन बजे ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर की पहरेदारी करते हुए छात्रों के विजुअल्स वायरल हो रहे हैं। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। पीएम शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ चुकी हैं और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।
बांग्लादेश के मुस्लिम धर्मगुरु भी मंदिरों की हिफाजत कर रहे हैं। इसके अलावा हिंदू इलाकों में सेना तैनात है। बांग्लादेश में देशव्यापी आंदोलन के समन्वयकों ने छात्रों से यह तय करने को कहा कि पीएम शेख हसीना के पद से हटने के बाद देश में पैदा हुई स्थिति में किसी को भी लूट का मौका न मिले। इसके साथ ही समन्वयकों ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का आग्रह किया है। आंदोलन के समन्वयकर्ताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने छात्रों से कहा कि वर्तमान स्थिति में किसी को भी लूट करने का मौका न मिले।
नाहिद ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करनी है। इस अवसर पर किसी को भी लूटने का मौका नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्वक सड़कों पर बैठने की अपील करते हुए कहा कि उनके आंदोलन का उद्देश्य अन्य बातों के अलावा दमनकारी व्यवस्था में सुधार करना भी है। ढाका में, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कहा कि हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालने जा रही है।

Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप