मुजफ्फरपुर: पैक्स अध्यक्ष के 16 वर्षीय बेटे पर फायरिंग, घायल
मुजफ्फरपुर: होली के दिन तमाम सुरक्षा उपायों के बावजूद बिहार में निडर अपराधियों ने अपनी करतूत को अंजाम दिया. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली मारी गई. मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्ष के 16 साल के बेटे को गोली मारी गई जिसका इलाज चल रहा है. मामला जजुआर थाना के जजुआर मध्य गांव का है. घटना बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि,मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के जजुआर मध्य गांव में गुरुवार को होली के दौरान पैक्स अध्यक्ष राजू ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र मुरली ठाकुर को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया.वहीं, अचानक पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को गोली लगने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया जिसके बाद गोली लगने से घायल पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दूसरी तरफ मामले की सुचना प्राप्त होते ही जजुआर थाना प्रभारी हेमंत मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच की.
वहीं, पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि जजुआर थाना क्षेत्र के जजुआर मध्य गांव के निवासी राजू ठाकुर के पुत्र को गोली लगने कि जानकारी मिली है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच की है. फिलहाल गोली कैसे चली है इसकी जांच की जा रही है. वहीं, घटना की पृष्ठभूमि क्या है और जिसे गोली लगी है उसके बारे में भी पड़ताल की जा रही है. जल्दी ही गोली लगने की इस घटना के बारे में जानकारी साझा की जाएगी.

गरुड़ पुराण में वर्णित कर्मों का फल, यमलोक में देना पड़ता है हिसाब
ऐसा भोजन बना सकता है जीवन में कलह, शास्त्रों में बताए गए नियम जरूर जानें
कलावा उतारने के बाद ये गलती भारी पड़ सकती है, भूलकर भी न करें ये काम
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार