नागौर सांसद Hanuman Beniwal ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से राजस्थान की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पांचौड़ी थाना क्षेत्र में स्थित तांतवास गांव में एक दलित मेघवाल परिवार पर हमला करके मारपीट करने के मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।
इस संबंध में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पांचौड़ी थाना क्षेत्र में स्थित तांतवास गांव में एक दलित मेघवाल परिवार पर हमला करके मारपीट से जुड़े मामले में 8 दिसंबर को पीडि़त परिवार द्वारा थाने में दर्ज करवाया मगर आज तक कोई भी प्रभावी कार्यवाही आरोपियों के खिलाफ नहीं हुई। सोशल मीडिया पर यह पूरा मामला वायरल हुआ मगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार अभी तक सोई हुई है।
कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं होना नागौर पुलिस के दलित विरोधी रवैए को दर्शाती है
मैंने मामले को लेकर राजस्थान पुलिस के महानिदेशक व अजमेर रेंज के आईजी से दूरभाष पर वार्ता करके शीघ्रता से दलित परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है। इस प्रकार के मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं होना नागौर पुलिस के दलित विरोधी रवैए को दर्शाती है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इससे पहले भाजपा सरकार के सामने कई मामले उठा चुके हैं।

धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा