लापता महिला का नग्नावस्था में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका
लखनऊ । राजधानी के मानकनगर कोतवाली अंतर्गत आरडीएसओ स्लीपर ग्राउंड में सोमवार सुबह लापता महिला का शव नग्नावस्था में मिला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला को नग्नावस्था में देख एकत्र भीड़ ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई हैं। वहीं, महिला की बेटी ने एक ई-रिक्शा चालक पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरुप से हरदोई जनपद की रहनी वाली पप्पी मिश्रा (46) बेटी और बेटे के साथ पारा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती थी। लिखित शिकायत में बेटी ने बताया कि रविवार दोपहर मां पड़ोस में राशन की दुकान से रसद लेने गई थी। जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी। बेटी ने मां के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उनका फोन बंद जाने लगा। काफी खोजबीन करने के बाद मां का पता नहीं लगा तब किसी अनहोनी की आशंका पर बेटी ने पारा थाने में मां की गुमशुदगी दर्ज कराई। अगली सुबह मानकनगर के आरडीएसओ कॉलोनी के स्पीलर ग्राउंड में स्थानीय लोगों ने नग्नावस्था में एक महिला के शव को पड़ा देखा। लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जातते हुए फौरन पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर मृतका के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल के पास शराब की बोतल मिली है। महिला के बच्चे निजी संस्थान में नौकरी है। बेटी का कहना है कि उनकी मां का शव एक ई-रिक्शा चालक के घर के पास मिला है। बेटी ने ई-रिक्शा चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान