नताशा स्टेनकोविक ने तलाक के बाद प्यार को लेकर खोले अपने दिल के राज
हाल ही में नताशा स्टेनकोविक ने फिर से प्यार करने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हार्दिक से अलग होने के बाद, अब अभिनेत्री ने कहा कि वह भविष्य में आने वाले पलों को स्वीकार करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने उम्र और अनुभवों का भी हवाला दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
क्या कहा नताशा स्टेनकोविक ने?
नताशा स्टेनकोविक ने कहा कि वह आने वाले सालों में नए अनुभवों, अवसरों और शायद प्यार पाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वह प्यार के खिलाफ नहीं हैं। वह जीवन में आने वाले अवसरों को स्वीकार करना चाहती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि सही समय आने पर सही संबंध स्वाभाविक रूप से बनते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह विश्वास और सही सोच वाले रिश्तों को महत्व देती हैं।
आप अपने अनुभवों से मैच्योर होते हैं
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि पिछला साल उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि उनके पास पिछले रिश्ते को लेकर कई अच्छे और बुरे अनुभव हैं। साथ ही नताशा ने कहा कि आप उम्र से नहीं, बल्कि अनुभवों से मैच्योर होते हैं। काफी दिनों प्रोफेशन लॉइफ से दूरी के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा पांच साल से इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद वापसी आसान नहीं होती है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह मेहनत से जल्द ही नया करियर अपनाएंगी।
एक नजर नताशा स्टेनकोविक की ओर
नताशा स्टेनकोविक के बारे में बात करें तो वह भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से मई, 2020 में शादी के बंधन में बंधी थी। इसके बाद जुलाई, 2020 में दंपति को एक बेटा हुआ, जिसका नाम अगस्त्य है। चार साल के रिश्ते के बाद दोनों आपसी सहमति से 2024 में अलग हो गए थे।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा