जाली किताबों पर NCERT का शिकंजा: 5 लाख प्रतियां जब्त, 29 के खिलाफ कार्रवाई
NCERT ने नकली (पायरेटेड) किताबों की छपाई और बिक्री के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. पिछले 14 महीनों में की गई कार्रवाई में अब तक 5 लाख से ज्यादा नकली NCERT किताबें जब्त की जा चुकी हैं. ये कार्रवाई कॉपीराइट एक्ट, 1957 के तहत की गई, जो एक दंडनीय अपराध है.
NCERT ने पुलिस के सहयोग से न सिर्फ किताबें जब्त की हैं, बल्कि 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की प्रिंटिंग मशीनें और कागज़ भी बरामद किए गए हैं. इस दौरान 29 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें प्रिंटिंग प्रेस मालिकों, गोदाम संचालकों और खुदरा विक्रेताओं के नाम शामिल हैं.
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में एक बड़े गोदाम पर छापा मारा गया, जहां से 1.5 लाख से अधिक नकली किताबें, एक ट्रक, दो कारें और कई प्रिंटिंग प्लेट्स बरामद की गईं. मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. इसके अलावा हरियाणा के समालखा में भी एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा पड़ा है. जहां से बड़ी संख्या में नकली किताबें, मशीनरी और प्रिंटिंग प्लेट्स जब्त की गईं. अब पुलिस इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है.
पायरेसी रोकने की दिशा में NCERT
NCERT ने किताबों की छपाई की गुणवत्ता बढ़ाई है और समय पर छात्रों तक किताबें पहुंचाने की व्यवस्था की है. पायरेटेड किताबों की बिक्री और छपाई पर सीधी कार्रवाई की जा रही है. काशीपुर की एक पेपर मिल पर भी कार्रवाई हुई है, जो NCERT के वॉटरमार्क वाले नकली कागज़ तैयार कर रही थी. अब NCERT किताबें प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर MRP पर और मुफ्त डिलीवरी के साथ उपलब्ध हैं. साथ ही IIT कानपुर के सहयोग से नई एंटी-पायरेसी तकनीक लागू की गई है. जिसे अगले सत्र से सभी किताबों पर लागू किया जाएगा.

पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक