दिल्ली में प्रदूषण से जंग में हर स्तर पर लापरवाही
नई दिल्ली। इसे विडंबना कहें या अनदेखी लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण से जंग में हर स्तर पर लापरवाही देखी जा रही है। जहां ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों का सख्ती से पालन नहीं हो रहा वहीं इस जंग में नोडल एजेंसी की भूमिका निभा रही दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के पास पूरा स्टाफ तक नहीं है। आरटीआइ कार्यकर्ता अमित गुप्ता की एक आरटीआइ के जवाब में परिवहन विभाग ने बताया है कि वर्ष 2021 में ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने पर सिर्फ 138 चालान किए गए थे। जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 3890 तक पहुंच गई। इसी तरह वर्ष 2021 में दिल्ली में ओवरलोडेड ट्रकों के 4180 चालान हुए थे। वर्ष 2022 में यह तकरीबन दोगुने हो गए जबकि वर्ष 2023 में इनकी संख्या में कमी देखी गई। एक अन्य आरटीआइ के जवाब में डीपीसीसी ने स्वीकार किया है कि उसके पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है। डीपीसीसी के अनुसार उसके स्वीकृत पदों की संख्या 344 है, लेकिन 233 पदों पर ही अधिकारी, कर्मचारी, विशेषज्ञ तैनात हैं। हैरानी की बात यह कि इनमें से भी नियमित 111 ही हैं जबकि 122 अनुबंध आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले दिनों एनजीटी में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने एक रिपोर्ट दाखिल की थी। इसमें दावा किया गया था कि डीपीसीसी में करीब 68 प्रतिशत पद खाली पडे़ हैं। डीपीसीसी के 344 पदों में से महज 111 ही भरे हुए हैं जबकि 233 पद एक तरह से रिक्त ही हैं। ऐसे में डीपीसीसी अपने सभी कामों को कैसे कर पा रहा है इस पर इस रिपोर्ट के बाद अनेकानेक सवाल उठे थे।

CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की परीक्षा, 10 बजे के बाद नो एंट्री; रांची जोन के 33 हजार छात्र दे रहे एग्जाम
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
राँची वाले सावधान! अब 'तीसरी आँख' रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज
रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
ACB की रेडार पर 192 'जालसाज': MPL जमीन घोटाले की फाइल खुलते ही मचा हड़कंप, क्या अब होगी जेल? जानें पूरा कच्चा चिट्ठा
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी