सरकारी अस्पताल में हुई लापरवाही, एक गर्भवती महिला की मौत....
जयपुर। राजस्थान के नीमकाथाना जिले में जिला सरकारी अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला को रविवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां खून चढ़ाते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को जयपुर के जनाना अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच के दायरे में ब्लड बैंक
खून चढ़ाने के बाद दो प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई। दोनों प्रसूताओं को उनके स्वजन जयपुर के सन्तोकबा दुर्लभजी अस्पताल लेकर गए , जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह और अस्पताल के पीएमओ डॉ. कमल सिंह शेखावत ब्लड बैंक पहुंचे और रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू की।
खून चढ़ाते ही बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, 25 साल की मैना देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने ब्लड बैंक से खून मंगवाकर चढ़ाया। खून चढ़ाते ही मैना देवी की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने जयपुर के जनाना अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
दो और महिला की बिगड़ी तबीयत
इस बीच 20 वर्षीय मधु और 25 वर्षीय गीता की भी खून चढ़ाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। दोनों को स्वजन जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाओं को स्थानीय सीता ब्लड बैंक से लेकर खून चढ़ाया गया था।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल