कमल हासन-मणि रत्नम की ठग लाइफ में नई एंट्री
कमल हासन सिर्फ साउथ इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार नहीं हैं बल्कि उनकी फिल्में तो दुनियाभर में पसंद की जाती है। हिंदी बेल्ट की जनता भी उन्हें खूब सम्मान देती है। अब साल 2024 कई मायने में कमल हासन के लिए बहुत खास साल माना जा रहा है। दरअसल सुपरस्टार की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने की तैयारी में हैं। वे प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म इंडियन का भी सीक्वल पाइप लाइन में है और 2024 जुलाई में रिलीज के लिए तैयार है। यही नहीं, इन दो फिल्मों के अलावा 35 साल बाद मणि रत्नम के साथ भी उनका रियूनियन होने वाला है। अब इस फिल्म में नई एंट्री भी हो गई है।फिल्म की बात करें तो इसमें पहले एक खास रोल के लिए 835 करोड़ कमाने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वम के एक्टर जायम रवि को कास्ट करने की चर्चा थी। लेकिन अब वे फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह पर इसमें यंग एक्टर आशोक सेल्वन को लिया गया है। इसके अलावा फिल्म में दिलकर सलमान को भी कास्ट करने की बात थी लेकिन उनकी जगह फिल्म में बाद में एक्टर सिंबू को रख लिया गया था। यही नहीं रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया था कि फिल्म में आरविंद स्वामि का भी अहम रोल हो सकता है। लेकिन इसपर अभी कोई अपडेट नहीं आया है।

विधासनभा सत्र का सातवां दिन खाली पदों पर घिरी सरकार, मंत्री ने भर्ती का दिया आश्वासन
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
'आउट होकर वापस आए हैं'; सनी देओल-बॉबी और अक्षय खन्ना के कमबैक पर फराह खान की टिप्पणी; तारीफ में कही ये बात
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना