इंतजार खत्म! राजस्थान में नया हाईवे तैयार, दिल्ली से जयपुर तक 3 घंटे का सफर
राजस्थान में एक नया हईवे बनकर तैयार हो गया है. ये हाईवे फोर लेन का है. ये फोर लेन हाईवे राजस्थान में बांदीकुई से लेकर जयपुर तक बनाया गया है. बताया जा रहा है कि इसके चालू होने के बाद लोग दिल्ली से जयपुर कम समय में पहुंच सकेंगे. बांदीकुई से लेकर जयपुर तक ये जो नया हाईवे बनाकर तैयार किया गया है, ये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनाया गया है.
बांदीकुई से लेकर जयपुर तक इस फोर लेन हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण {NHAI) ने बनया है. ये हाईवे 67 किलोमीटर लंबा है. अभी किसी को भी दिल्ली से जयपुर जाना होता है, तो वो दो रास्तों से जाता है. एक है जयपुर हाईवे तो दिल्ली से जयपुर जाने के लिए दूसरा रास्ता दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए जयपुर जाता है. दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे से जयपुर तक की दूरी तय करने में चार घंटे लग जाते हैं.
दिल्ली से जयपुर जाने के ये दो रास्ते
दिल्ली-मुंबई से एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाले लोग राजस्थान के दौसा जिले में बांधरेज टोल प्लाजा पर दिल्ली- मुबंई एक्सप्रेसवे से बाहर निकलते हैं और जयपुर-आगरा हाईवे (नेशनल हाईवे-44) पर जाते हैं. जयपुर-आगरा हाईवे पर भीड़भाड़ बहुत अधिक रहती है, जिसकी वजह से लोगों इस हाईवे को पार करने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग जाता है. इससे लोगों को असुविधा होती है.
नया हाईवे अगले महीने हो जाएगा चालू
जयपुर-आगरा हाईवे पर लोगों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बांदीकुई से लेकर जयपुर तक ये नया हाईवे बनाया है. बताया जा रहा है कि जब ये हाईवे चालू हो जाएगा तो लोगों का 12 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा. जानकारी के अनुसार, सुरक्षा जांच के बाद इस हाईवे को अगले महीने यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.
वहीं एनएचआई की ओर से बताया गया है कि इस नए हाईवे के चालू होने के बाद लोग दिल्ली से जयपुर की दूरी सवा तीन घंटे में तय कर पाएंगे.

बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार