पाकिस्तान-बांग्लादेश संबंधों में नई हलचल, इशाक डार के दौरे पर टिकी निगाहें
पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधान मंत्री इशाक डार बांग्लादेश का दौरा करने वाले हैं. पाकिस्तान एक बार फिर अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है. यही कारण है कि ये दौरा खास माना जा रहा है. ये दौरा ना सिर्फ पाकिस्तान की विदेश नीति बल्कि एशियाई राजनीति के लिहाज से भी अहम है. इस दौरे की तारीख भी सामने आ चुकी है.
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार 27 अप्रैल को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ढाका पहुंचेंगे. विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने विदेश मंत्रालय में पत्रकारों को यह जानकारी दी है.
दोनों देशों के साथ हो सकते हैं कई समझौते
इस दौरे को लेकर विदेश सचिव ने कहा कि आज की बैठक में हमने पाकिस्तानी विदेश मंत्री की यात्रा पर चर्चा की और तारीखों को अंतिम रूप दिया. वह 27 से 28 अप्रैल तक ढाका का दौरा करेंगे. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की संभावना है. विदेश मंत्री ने बताया कि अभी इसको लेकर बात चल रही है.
उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी विदेश मंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए, हमने अपने विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों का एक कार्य समूह बनाया है. इसका लक्ष्य संबंधित मंत्रालयों के साथ परामर्श के माध्यम से उन समझौता ज्ञापनों को अंतिम रूप देना है.
13 साल बाद किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री ढाका दौरा
पाकिस्तान की तरफ से करीब 13 साल बाद कोई विदेश मंत्री बांग्लादेश दौरे पर जा रहा है. इशाक डार से पहले साल 2012 में हिना रब्बानी खार बांग्लादेश गई थीं. खास बात ये है कि विदेश मंत्री का दौरान उनके कार्यकाल के 1 साल पूरे होने वाले दिन हो रहा है. पाकिस्तान में करीब 11 साल बाद डार के रूप में उप प्रधानमंत्री मिला था. ऐसे में इशाक डार का ढाका दौरा पूरे क्षेत्र के लिहाज से अहम है.
शेख हसीना की सत्ता के समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव था, लेकिन देश में अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद सियासी तस्वीर बदल गई और दोनों देशों की तरफ से रिश्ते फिर से मजबूत करने की कोशिश नजर आ रही है.
लगातार हो रहे पाकिस्तानियों के दौरे
हाल ही में पाकिस्तान की विदेश सचिव अमाना बलोच के साथ बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूसुफ ने मुलाकात की है. इस दौरान विदेश सचित स्तर की बैठक में बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद जशीम उद्दीन और पाकिस्तान की तरफ से अमना बलोच शामिल हुए. दोनों देशों के बीच बातचीत हुई. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही पाकिस्तानी अधिकारी लगातार बांग्लादेश दौरे पर आ रहे हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अजमेर दरगाह में भारत की जीत के लिए चढ़ाई गई चादर
बवाना में आपसी रंजिश ने ली जान, युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
रणथंभौर नेशनल पार्क में मादा बाघिन टी-94 का शव मिला, होगा पोस्टमार्टम
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची