राष्ट्रीय शोक के बीच नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा स्थगित
प्रगति यात्रा: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 26 दिसंबर की रात AIIMS दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। इस दुखद घटना के बाद देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉ मनमोहन सिंह के निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपनी 'प्रगति यात्रा' को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 27 और 28 दिसंबर को होने वाली यात्रा अब नहीं होगी।
बता दें कि नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर जाने वाले थे। वहां उन्हें एक बड़े आश्रय गृह का उद्घाटन करना था। साथ ही, मुजफ्फरपुर के लिए कई और योजनाओं की शुरुआत भी होनी थी। लेकिन अब राजकीय शोक के कारण यह यात्रा स्थगित कर दी गई है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

CRPF में भ्रष्टाचार के आरोप: क्या डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों को मिल रहा संरक्षण?
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित
डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए हर संभव इलाज जारी रखा।
थाने जा रहे दंपती पर हमला, महिला की नाक कैंची से काटने का सनसनीखेज मामला
रेल कर्मचारियों ने रोकी पूजा एक्सप्रेस, लोको पायलट स्थानांतरण को लेकर जताया विरोध।
योजना के तहत महिलाएं आसानी से व्यापार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।