सिर्फ पीएम मोदी नहीं बल्कि भारत को मिला है कुवैत का सर्वोच्च सम्मान
ग्वालियर। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय कुवैत की यात्रा पूरी करके दिल्ली लौटे हैं, इस दौरान पीएम मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, यह सम्मान सिर्फ पीएम मोदी को नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष को मिला है।
सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सदैव माना है कि वो भारत के प्रधान सेवक और रक्षक हैं। इसके लिए मैं कुवैत की सरकार को धन्यवाद देता हूं और भारत का नागरिक होने के नाते गर्व महसूस करता हूं कि हमारे देश के पंतप्रधान को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी के खजुराहो आने को लेकर सिंधिया ने कहा 42 हजार करोड़ रुपये की बहुत बड़ी सौगात है, जो उत्तर प्रदेश के नौ जिले और मध्य प्रदेश के आठ जिलों को प्रभावित करेगी। हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण इसलिए भी है, क्योंकि शिवपुरी जिला इससे बहुत प्रभावित होगा। इस योजना के कारण वहां पर सिंचाई के साधन बहुत बढ़ेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं कि चंबल-पार्वती लिंक योजना के भी आधार पर हमारे आठों जिलों के लिए सिंचाई की सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय कुवैत दौरा समाप्त हो गया। रविवार को वो भारत के लिए लौट आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुवैत दौरे की कई तस्वीरें साझा की और दोनों देशों के लिए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत होने की बात कही।

CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान