दो शिक्षकों को नोटिस, दो निलंबित
रायपुर : शिक्षा सचिव परदेशी ने आज गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।
शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञान का स्तर परखने के लिए उनसे सहज सवाल पूछे। शिक्षा सचिव ने पाया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान का स्तर अत्यंत कमजोर है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका दीपा साहू एवं कविता साहू से भी शिक्षा सचिव ने अध्ययन-अध्यापन को लेकर सवाल किए। शाला में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं पाए, विद्यालय की साफ-सफाई एवं प्रबंधन की लचर स्थिति को लेकर शिक्षा सचिव ने नाराजगी जताई। शिक्षा सचिव के निर्देश पर दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जबाब तलब किया है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात