अब 9000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी माइक्रोसॉफ्ट
नई दिल्ली| टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर बड़ी छंटनी की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है, जो इसकी कुल वर्कफोर्स का 4% है। यह इस साल की दूसरी बड़ी छंटनी है। मई में 6,000 कर्मचारियों को निकाला गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम कंपनी के रिस्ट्रक्चरिंग और AI में इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है। माना जा रहा है कि छंटनी से सेल्स, मार्केटिंग और Xbox जैसे डिवीजन प्रभावित होंगे। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह कदम प्रक्रियाओं को सरल बनाने और मैनेजमेंट लेयर्स कम करने के लिए है।
क्या बोली कंपनी, किस पर असर?
माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने बताया कि यह रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है। हालांकि, यह खबर कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका है। पिछले कुछ सालों में टेक इंडस्ट्री में छंटनी की लहर देखी जा रही है और अब माइक्रोसॉफ्ट भी इससे अछूता नहीं रहा। कंपनी ने 2023 और 2024 में भी कई बार कर्मचारियों की संख्या में कटौती की थी। इस बार की छंटनी से उन कर्मचारियों पर खास असर पड़ेगा जो पुराने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
नई नौकरी खोजने में मदद का आश्वासन
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि प्रभावित कर्मचारियों को सपोर्ट पैकेज और नई नौकरी खोजने में मदद दी जाएगी। कर्मचारी संगठनों और विश्लेषकों का कहना है कि ऐसी छंटनियां कर्मचारियों का मनोबल तोड़ सकती हैं। माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम उसकी भविष्य की रणनीति को दिखाता है, लेकिन कर्मचारियों के लिए यह मुश्किल वक्त है।
माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी है, जिसमें 2 लाख 28 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। खास बात यह है कि माइक्रोसॉफ्ट 190 देशों में ऑपरेट होती है, जिसमें अमेरिका भी शामिल है। कंपनी का हेडक्वार्टर अमेरिका के वॉशिंगटन में है, जो 500 एकड़ में फैला है। इस कैंपस में कंपनी की 125 बिल्डिंगें हैं। इसके अलावा यहां खेल के मैदान, पार्क, जिम के अलावा अलग-अलग सुविधाएं है।

रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते