दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों को अब मिलेगी खास सुविधा
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) स्मार्ट कार्ड जैसे क्यूआर कार्ड टिकट का मेट्रो में ट्रायल शुरू कर दिया है। इस क्यूआर कोड टिकट का इस्तेमाल यात्री से एक से अधिक यात्रा के दौरान किराया भुगतान के लिए कर सकते हैं। क्योंकि इस क्यूआर कोड टिकट को स्मार्ट कार्ड की तरह रिचार्ज कराया जा सकता है। डीएमआरसी का कहना है कि इस माह के अंत तक या अगले माह सितंबर के शुरुआत में स्टोर वैल्यू क्यूआर कोड टिकट का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। डीएमआरसी के मोमेंटम 2.0 मोबाइल ऐप पर यह उपलब्ध होगा। इसलिए यात्री आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। मौजूदा समय में कागज वाले क्यूआर कोड आधारित टिकट का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा डिजिटल क्यूआर कोड टिकट की सुविधा भी उपलब्ध है। इसका एक बार ही मेट्रो का किराया भुगतान के लिए इस्तेमाल हो पाता है। इस वजह से हर यात्रा के लिए यात्रियों को अलग क्यूआर कोड टिकट लेना पड़ता है। स्टोर वैल्यू क्यूआर कोड टिकट मेट्रो के ऐप के जरिये डिजिटल कार्ड वॉलेट को रिचार्ज कर कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे यात्रियों को बार-बार क्यूआर कोड टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई