हजारीबाग के केरेडारी में एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग: हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें फतहा जंगल के आस-पास गोली मारी गई है. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. घटना सुबह 10 बजे की है. कुमार गौरव एनटीपीसी कोयला कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे. उनकी हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
बदमाशों ने ओवरटेक कर मारी गोली
एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी अध्यक्ष के मुताबिक कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच परियोजना के डीजीएम थे. उनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने निवास से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बीच सड़क पर फतह गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी.
गाड़ी को ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, कुमार गौरव सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे. उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी. वह उसी से ऑफिस जा रहे थे. जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया.
हत्या से फैली दहशत
गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते आरोपी बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कुमार गौरव को आरोग्य अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी हत्या से एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जाता है कि कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर