सिमडेगा में जंगली सुअर के हमले से एक की मौत
सदर थाना क्षेत्र के पिथरा पंचायत के अलग-अलग टोलियों में लोग होली की तैयारी में जुटे ही थे कि एक जंगली सुअर ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली। वहीं छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृत व्यक्ति का नाम निकोलस टोप्पो है। वह पिथरा माईघाट का रहने वाला है।
घायलों में ये हैं शामिल
वहीं घायलों में पिथरा ढावठाटोली निवासी अमित किड़ो,पिथरा लेदनटोली के निवासी फुलजेम्स किंडो व मनोज टोप्पो, पिथरा नवाटोली की निवासी माइकल डुंगडुंग, कोंनबेगी मुंडलटोली निवासी संजय कुजूर व बाघचट्टा निवासी ललित कुजूर शामिल हैं।
इधर घटना के बाद स्वजनों ने घायलों को सदर अस्पताल में लाया है, जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है। इधर सूचना मिलने के बाद वन विभाग के पदाधिकारी-कर्मी भी सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वन विभाग के द्वारा घायल को सहायता स्वरूप 5 हजार की राशि दी गई।
पीड़ित को सहायता राशि देते वनरक्षी समीर सुरीन।
होली के रंग में भंग
इधर ग्रामीण दीपक ने बताया कि लोग सुबह में पर्व की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान एक बड़े आकार के जंगली सुअर ने हमला कर एक की जान ले ली। भागने के क्रम में वह छह लोगों को घायल कर दिया।
इधर जंगली सुअर के आने व हमले से गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने को लेकर बदहवास रहे।डीएफओ विकास कुमार ने बताया कि घायलों को मदद देने की कोशिश की जा रही है।
विदित हो कि पिथरा पंचायत क्षेत्र में पूर्व में जंगली हाथी भी आते रहे हैं। वहीं इन इलाकों में अभी जंगली सुअर यदा-कदा आकर नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन यह पहली घटना है जब जंगली सुअर ने बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया है।इधर रेंजर एसएस चौधरी ने बताया कि मृतक के स्वजन को 10 हजार तथा घायलों को 5-5 हजार की राशि दी गई है।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू