धौलपुर में ट्रक हादसे में एक की मौत, एक घायल
धौलपुर । राजस्थान के धौलपुर में एक ट्रक हादसा हो गया है। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। जिसकी मौत हुई है वह पेट्रोल पंप का सेल्ममैन है। जब यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रक ड्राइवर के साथ सीएनजी का हिसाब कर रहा था। इसी दौरान खलासी ने ट्रक चला दिया वह ट्रक कंट्रोल नहीं कर पाया। जिससे ट्रक ड्राइवर और सेल्समैन पर ट्रक चढ़ गया।
यह हादसा धौलपुर जिले के मनियां थाना इलाके के एनएच 44 पर बोहरा पेट्रोल पंप पर बीती रात को हुआ है। जहां एक ट्रक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने आये। जब ट्रक में सीएनजी गैस भरी जा रही थी तो ड्राइवर ट्रक से उतर गया और खलासी ट्रक में बैठा रहता है। ट्रक में गैस भरने के बाद पेट्रोल पंप पर बैठे सैल्समेन के पास कुर्सी पर बैठ कर जब ड्राइवर पैसों का हिसाब कर रहा होता है उसी दौरान खलासी ट्रक को स्टार्ट कर देता है। इस दौरान खलासी ट्रक को कंट्रोल नहीं कर पाता है और ट्रक दोनों के ऊपर से निकल जाता है व पेट्रोल पंप के केबिन में घुस जाता है। जिससे कुर्सी पर बैठे सेल्समैन की मौत हो गई। गनीमत रही कि केबिन में बैठे कर्मचारी वहां से भाग गए। जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पेट्रोल पंप पर कार्यरत 30 वर्षीय सेल्समैन केदार सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी सियापुरा की मौत हुई है। जबकि ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घायल ड्राइवर को भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ट्रक को जब्त कर आरोपी खलासी की तलाश शुरू कर दी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई