युडीए की नई आवासीय योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन 7 से
जयपुर । उदयपुर शहर के सन्तुलित विकास एवं आवासीय आवश्यकतओं की पूर्ति एवं नागरिकों को व्यवस्थित रूप से आवास उपलब्ध करवाने के उद्देश्य एवं राज्य सरकार का हमारा प्रयास, सबको आवास योजना के तहत आमजन को दिपावली पर्व पर सौगात के रूप में उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय योजना में लॉटरी द्वारा भूखण्ड आवंटन हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना का शुभारंभ 7 अक्टूबर को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा के आतिथ्य में होगा।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण की तीन योजनाओं यथा साउथ एक्सटेंशन सेक्टर ए (राजस्व ग्राम सवीना खेडा), उद्यम विहार (राजस्व ग्राम कलडवास) एवं नान्देश्वर एनक्लेव (राजस्व ग्राम नोहरा) में कुल 1109 भू-खण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से किए जा सकेंगे। इसमें विभिन्न श्रेणीयों यथा आर्थिक रूप से कमजोर (इडब्ल्यूएस) के 291 भूखण्ड, निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के 97 भूखण्ड, मध्यम आय वर्ग - ए एवं बी (एमआईजी- ए एवं बी) के 575 भूखण्ड एवं उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के 146 भूखण्डों की लॉटरी की जाएगी। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उदयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।जैन ने बताया कि योजनाओं का शुभारंभ नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत शासन विभाग मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा 7 अक्टूबर को सामुदायिक भवन दक्षिणी विस्तार योजना नवीन, कृषि मंडी के पास बलीचा उदयपुर से किया जाएगा। साथ ही भुवाणा चौराहा से प्रताप नगर चौराहे तक डेकोरेटिव पोल, स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण भी मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा 6 अक्टूबर को शाम 6:30 बजेमहिला थाना, 100 फीट सड़क फिट सडक के सामने स्थित फ्लाई ओवर से कियाजाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज