ऑनलाइन शॉपिंग में फिर ठगी, दिवाली पर शैंपेन ऑर्डर करने वाले को मिला फ्रॉड का झटका
नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली के ईस्ट पटेल नगर इलाके में रहने वाले शख्स ने दिवाली गिफ्ट में शैंपेन बांटने के लिए ऑर्डर बुक किया। इसके बदले में पूरी पेमेंट एडवांस में दे दी, मगर उसे शैंपेन की जगह सिर्फ धोखा मिला। आरोपी ने रकम लेने के बाद पहले तो पीड़ित की कॉल उठानी बंद की। इसके बाद नंबर ही बंद कर दिया।
गिफ्ट में बोतलें देने का बनाया था मन
पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की। मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्र ने बताया, 44 वर्षीय पीड़ित ईस्ट पटेल नगर इलाके में रहते हैं। बीती 17 सितंबर को उन्होंने मन बनाया था कि वह दिवाली पर अपने जानकारों को गिफ्ट के रूप में शैंपेन की बोतल देंगे।
गूगल पर मिली वेबसाइट
उन्होंने गूगल पर सर्च किया। वहां उन्हें www.discoverywiness11.in नाम की एक वेबसाइट दिखाई दी। वेबसाइट खोलने पर उन्हें एक मोबाइल नंबर भी मिला। शैंपेन के बारे में जानकारी के लिए उन्होंने उस नंबर पर कॉल की। कॉलर ने बात करने के लिए वॉट्सऐप पर आने के लिए कहा।
वॉट्सऐप चैट पर दी बोतलों की जानकारी
पीड़ित दो दिनों तक उसके संपर्क में रहे, जहां उसने अलग-अलग शैंपेन की बोतलों के बारे में जानकारी दी। आखिर में पीड़ित ने 5200 वाली बोतल की 25 बोतलें और 2500 रुपये वाली बोतलें बुक कर दीं। पीड़ित को उसने एक अकाउंट की डिटेल्स भी दी, जिस पर उन्होंने 1,12,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन उन्हें बकाया राशि देने के लिए कहा गया, मगर उस अकाउंट पर रकम ट्रांसफर नहीं हुई।
दो अलग-अलग खातों में गई रकम
इसके बाद पीड़ित को दूसरा अकाउंट दिया गया, जिस पर उन्होंने 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए। दावा किया गया था कि 20 सितंबर की रात या 21 सितंबर की सुबह तक बोतलों की डिलिवरी हो जाएगी, मगर डिलिवरी नहीं हुई। पीड़ित ने कॉल की तो किसी ने रिसीव नहीं की। सिर्फ मैसेज आया कि स्टेटस के बारे में अपडेट करूंगा, मगर इसके बाद वो नंबर ही बंद हो गया। इससे उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने फौरन नैशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर अब केस दर्ज कर लिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन