देवगढ़ में कैम्प कोर्ट खोलने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा-पटेल
जयपुर। विधिक एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा में विधायक हरिसिंह रावत के मूल प्रश्न के उत्तर में सदन को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र भीम के देवगढ़ में कैम्प कोर्ट स्थापित करने के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुकदमों की संख्या के मापदण्ड को पूरा नहीं करने के कारण देवगढ़ में नवीन अतिरिक्त जिला न्यायालय खोलने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं हैं।
विधिक एवं विधिक कार्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि किसी स्थान पर नवीन अतिरिक्त जिला न्यायालय की स्थापना उच्च न्यायालय से परामर्श अथवा प्रस्ताव प्राप्त होने पर, निर्धारित मानदण्ड के अनुसार उस क्षेत्र के 1000-1200 प्रकरण लम्बित होने पर तथा वित्तीय संसाधन की उपलब्धता होने पर ही की जा सकती है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में देवगढ़ में 64 सिविल केस तथा 105 क्रिमिनल केस हैं, जो कि निर्धारित मापदण्ड से कम हैं। पटेल ने कहा कि वर्तमान में कानूनी कार्यों के लिए पक्षकारों एवं आमजन को 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसे देखते हुए देवगढ़ में कैम्प कोर्ट खोलने पर विचार कर यथोचित निर्णय लिया जाएगा। अतिरिक्त जिला न्यायालय की स्थापना उस क्षेत्र के लंबित प्रकरणों की संख्या निर्धारित मापदण्ड से कम होने के कारण माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय की माननीय कमेटी द्वारा 27 जुलाई 2022 एवं दिनांक 10 जुलाई 2023 को अस्वीकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में माननीय उच्च न्यायालय से परामर्श/प्रस्ताव प्राप्त होने पर, निर्धारित मानदण्ड के अनुसार देवगढ क्षेत्र के 1000-1200 प्रकरण लम्बित होने पर तथा वित्तीय संसाधन की उपलब्धता होने पर ही न्यायालय की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा विचार किया जा सकेगा।

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव