राजधानी को क्लीन सिटी बनाने का आदेश हवा हवाई
भोपाल । राजधानी को बीते छह महीने में क्लीन सिटी बनाने से लेकर कैटल फ्री करने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किए गए। इनमें से कुछ कार्रवाई तो एनजीटी के निर्देश के बाद शुरू हुईं, लेकिन एक-दो दिन बाद ही इन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया।
शहर की सबसे बड़ी समस्या आरा मशीन को तीन महीने में शहर से बाहर शिफ्ट होना था, लेकिन चार महीने बाद भी कुछ नहीं हुआ। डेयरी विस्थापन और बिल्डरों को भी सिर्फ नोटिस देने तक ही आदेश रह गए। अब शहर को दो महीने में सोलर कैपिटल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी तरह के बीते छह महीने में कुछ बड़ी कार्रवाई जोर-शोर से शुरू हुईं, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया।
ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण
ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई 25 नवंबर से शुरू हुई। एनजीटी ने नवंबर के तीसरे सप्ताह में इसके निर्देश दिए थे। उसके बाद शहर के सेंट्रल वर्ज से लेकर रोड साइड से हरियाली को काटकर किए गए करीब 700 अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई 4 दिन ही चली और 200 कब्जे हटे। एनजीटी के निर्देश के बाद कलियासोत नदी के 33 मी. दायरे के निर्माण को लेकर 700 नोटिस जारी किए। 19 दिसंबर से कार्रवाई शुरू हुई पर लोग स्टे ले आए। रेरा की करीब 22 करोड़ रुपए की राशि 218 फर्म ने दो साल से जमा नहीं की। 28 दिसंबर से सभी को नोटिस भेज 7 दिन का समय दिया था पर कुछ नहीं हुआ। दूध डेयरी संचालकों को नगर निगम ने 15 जनवरी तक पशुओं को निगम सीमा के बाहर विस्थापित करने का नोटिस दिया था। अन्यथा सख्त कार्रवाई की बात कही गई थी। यह भी ठंडे बस्ते में चली गई। आरा मशीनों को शिफ्ट करने के लिए 8 सितंबर को एयरपोर्ट रोड पर 45 एकड़ जमीन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग को सौंपी गई। चार महीने बाद भी एक भी आरा मशीन शिफ्ट नहीं हुईं।

इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त
ईरान ने ठुकराया सीज़फायर, कच्चे तेल में उछाल; वैश्विक बाजार में बढ़ी बेचैनी
बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज