हमारी सरकार मजबूती से कर रही काम-दिया
जयपुर । गहलोत के बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है पहले संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा और अब उसके बाद डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने पूर्व सीएम गहलोत पर पलटवार किया। आज सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाने का है वह बोलेंगे, लेकिन हमारी सरकार डबल इंजन की है जो रिजल्ट देगी जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सीटें आएंगी।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अशोक गहलोत तो विपक्ष में हैं, वह कहते रहेंगे. विपक्ष का काम तो सिर्फ आरोप लगाने का ही है, लेकिन हमारी सरकार मजबूती से काम कर रही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश की जनता के लिए दिन-रात काम कर रही है. दीया कुमारी ने कहा कि अभी राजस्थान में हमें 7 से 8 माह ही हुए हैं. अधिकतर समय आचार संहिता लगी रही, फिर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार ने विकास के कई काम किए है हमारी सरकार रिजल्ट पर भरोसा करती है और हम जनता को रिजल्ट दे रहे हैं. हमारी सरकार एमओयू कर रही है, जल्द ही इन्वेस्टमेंट समिट होने जा रहा हैं। हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा बीजेपी के हर कार्यकर्ता ने चुनाव में प्लॉट के बारे में अच्छी मेहनत की है हालांकि चुनाव होते रहते हैं. हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव में हम सबने अच्छी मेहनत की है और अच्छे परिणाम आएंगे, ज्यादा से ज्यादा सीट भाजपा के पक्ष में आएगी।

शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा