खिलाड़ियों के स्वागत को तैयार पटना, सरकार ने झोंकी पूरी ताकत
बिहार सरकार का खेल विभाग इन दिनों खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए लगातार बैठकें कर रहा है. सरकार की ओर से हर किस्म की सुविधाएं व्यवस्थित की जा रही हैं. आयोजन के दौरान आने वाले खिलाड़ियों और मेहमानों का खास ख्याल रखने की व्यवस्था की गई है. इसी सिलसिले में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने बिपार्ड गया सभागार में एक बैठक की.
इस बैठक में आयुक्त मगध प्रमंडल डॉ. सफ़ीना ए.एन. उप विकास आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करना था.
बिहार के लिए गर्व की बात
बैठक के दौरान मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने कहा कि यह आयोजन बिहार के लिए गर्व की बात है. पहली बार राज्य में इस स्तर का खेल महाकुंभ हो रहा है. बिहार सरकार खिलाड़ियों, सपोर्टिंग स्टाफ, दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर हर संभव कदम उठा रही है. बैठक में खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने, आवागमन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया. अपर मुख्य सचिव ने कैटरिंग मेनू को फिक्स रखने, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए. जिला परिवहन अधिकारी को पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के भ्रमण के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा गया.
गया जिले की ब्रांडिंग होगी
नगर पुलिस अधीक्षक को दर्शकों के लिए पार्किंग, ड्रॉप गेट और फ्रिस्किंग पॉइंट चिन्हित करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बिहार और गया जिले की ब्रांडिंग होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है.
बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है.

बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार