पटवारी 15000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर । एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी धौलपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश सैनी पटवारी भू-अभिलेख अनुभाग कलेक्ट्रेट भरतपुर को 15000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी शके पिताजी एवं माताजी के नाम से कोर्ट भरतपुर में चल रहे वाद दावा दुरूस्ती में मदद कराने व धारा 136 रेवेन्यू एक्ट का दावा एस.डी.एम कोर्ट भरतपुर में करवाकर उसमें स्टे दिलाने की एवज में 15000 रू की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा था, जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी धौलपुर के श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश सैनी पटवारी कार्यालय भू-अभिलेख अनुभाग कलेक्ट्रेट भरतपुर को 15000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।एसीबी की अति. महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है।

‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
कॉलेज में मटन-चिकन पार्टी के बाद मचा बवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला