अपने ही क्षेत्र में पटवारी की साख दांव पर
भोपाल । लोकसभा चुनाव के महासमर में इंदौर से लोकसभा प्रत्याशी का नाम घोषित कर भाजपा चुनावी दौड़ में अब तक आगे है। कांग्रेस में नजारा बीते चुनाव से बिल्कुल अलग है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह क्षेत्र होते हुए भी टिकट तो दूर, दावेदारों के नाम तक हवा में नहीं तैर रहे। लगातार दलबदल और टूटते संगठन के बीच प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के लिए यह चुनौती है कि इंदौर लोकसभा क्षेत्र से किसी अच्छे उम्मीदवार का नाम घोषित करवा सकें। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार यानी 19 मार्च को कांग्रेस इंदौर का टिकट घोषित कर सकती है।
दो सप्ताह में इंदौर लोकसभा क्षेत्र से दो-तीन पूर्व विधायकों के साथ तमाम कांग्रेसी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए कद्दावर उम्मीदवार को मैदान में उतारना और हतोत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश जगाना भी बड़ी चुनौती है। कई कार्यकर्ता और नेता भी खुद पटवारी के इंदौर से चुनाव लडऩे की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। 18 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक होना है। बैठक में उम्मीदवारों की अगली सूची पर मोहर लगेगी। इसी क्रम में इंदौर का नाम भी तय हो सकता है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस बढ़े नाम के बजाय किसी युवा और नए नाम की तलाश में जुटी है। इंदौर से किसी महिला उम्मीदवार का नाम भी तय किया जा सकता है। दरअसल भाजपा की ओर से पहले कयास लगाए गए थे कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को अमल करने की दिशा में मप्र में 9 से 10 सीटों पर महिला उम्मीदवार दिए जा सकते हैं। उसमें इंदौर के भी होने की उम्मीद थी। हालांकि भाजपा ने महिला उम्मीदवार नहीं दिया ऐसे में कांग्रेस अब इस दिशा में आगे बढ़ सकती है। दरअसल कई पुराने चेहरे जो बीते वर्षों में चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने इंदौर से उम्मीदवार बनने से ही इन्कार कर दिया है।
पार्टी का आदेश मानूंगा
इंदौर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के नाम की घोषणा अगली सूची में होगी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बिल्कुल उम्मीद है कि जल्द ही टिकट तय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाएगी जो समर्पित कार्यकर्ता हो और लोगों के बीच सक्रिय भी हो। खुद के चुनाव लडऩे के सवाल पर पटवारी ने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा उसे मैं मानूंगा ही। जहां जरूरत होगी, पार्टी के लिए खड़ा हूं।

जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
Nishant Kumar की एंट्री पर सियासत गरम, जदयू मंत्री ने दिए संकेत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
Bihar में होली से पहले सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश