लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारण-पंत
जयपुर । मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राजस्व विभाग राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग होने के साथ ही आम नागरिक से सीधा जुड़ाव रखता है। उन्होंने कहा कि आमजन की राजस्व विभाग से संबंधित अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अधिकारियों को ईज ऑफ लिविंग की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गाँवों में शहरों की अपेक्षा राजस्व सम्बन्धी मामलों की अधिकता रहती है। ऐसे में हमें इस दिशा में बेहतर कार्य कर आम नागरिक को राहत दिलाने का पुरजोर प्रयास करना चाहिए।
मुख्य सचिव ने यह बात शासन सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों की समय-समय पर सघन मॉनिटरिंग की जाये और इनकी प्रगति में आ रही समस्याओं का विश्लेषण कर उनका निस्तारण किया जाये।पंत ने विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती और विभिन्न प्रोजेक्ट्स एवं योजनाओं की प्रगति पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं की सभी स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग करें और लंबित प्रकरणों पर प्रमुखता से कार्य कर उनके निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने विभाग में नवाचारों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल