देशभर में भयंकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
नई दिल्ली। देश भर में इन दिनों भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत तो मानो बहुत जल रहा है, दिल्ली के तापमान की अगर बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में कल तापमान 40 डिग्री के भी पार चला गया। राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में तापमान 43.3°C, पालम में 44.3°C, लोदी रोड में 43.3°C, रिज में 44.9°C और आयानगर में 45.3°C दर्ज किया गया।
दिल्ली NCR में कब होगी बारिश?
वहीं IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू जैसी स्थिति रहने की संभावना है, साथ ही आसमान साफ रहेगा। आगे भी मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने 11 जून को हल्की बारिश के साथ-साथ गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है जिससे मौसम गर्म और आर्द्र हो जाएगा।
तापमान में आ सकती गिरावट
गुरुवार के बाद, आईएमडी ने रविवार, 15 जून तक लू जैसी स्थिति न होने की भविष्यवाणी की है। 13 से 15 जून के बीच तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश के होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों अधिकतम तापमान के घटकर 37-41 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना जताई है।
पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में भी हीटवेव को लेकर चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर भारत के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में असम, मेघालय, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल शामिल हैं।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बेवफा बीवी: गांव के राहिल के साथ गई महिला, पति ने लगाई गुहार