ट्रिपल मर्डर से लोगों में दहशत
बेगूसराय। बेगूसराय में शुक्रवार की रात ट्रिपल मर्डर से लोगों में दहशत है। अपराधियों ने घर में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों का गला काट दिया। इसमें पति (40), पत्नी (33) और बेटी (10) की मौत हो गई। 7 साल के बेटे का इलाज पटना के अस्पाल में चल रहा है। इस हत्याकांड में मारे गए संजीवन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी के बेटे ने शनिवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया। इस ट्रिपल मर्डर के पीछे की कहानी अब तक साफ नहीं है। ना ही पुलिस के हाथ कोई क्लू लगा है। पुलिस जमीन विवाद और परिवार के उलझे रिश्तों में हत्या के कारणों को तलाश रही है। इस हत्याकांड के पीछे की कहानी समझने के लिए मीडिया रसीदपुर गांव पहुंचा। यहां लोगों से बात करने की कोशिश की। गांव के लोगों ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। ऑफ कैमरा गांव वालों ने इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद व पत्नी के बेटे से दुश्मनी बतायी है।

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट के पास नए फुट ओवर ब्रिज की रखी नींव, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य