महाराष्ट्र के लोगों का बीजेपी-एनडीए में है विश्वास : सीएम सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। सीएम सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र के लोगों का बीजेपी और एनडीए में बड़ा विश्वास है। 5 दिसंबर को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह है। मैं महाराष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाएगी। पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप महाराष्ट्र जलेबी लेकर जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल यहां से जलेबियां वहां खूब बंटी हैं और कल भी वहां खूब बंटेगी। बता दें कि महायुति के प्रचंड बहुमत हासिल करने बाद भी सीएम के नाम को लेकर बीते कई दिनों से मंथन चल रहा था। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जारी है। समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है।

चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान: 2027 में भाजपा को छोड़ किसी से भी गठबंधन के लिए तैयार
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा झटका: विजय की पार्टी को एनडीए का ऑफर, चुनावी समीकरण हो सकते हैं बदल
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को मिल रहा संबल
जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव