सीतामढ़ी रैली में पीएम मोदी का RJD-कांग्रेस पर तीखा हमला
PM Modi Dumra Ground Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के सीतामढ़ी के डुमरा ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजद (RJD) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कभी बिहार में “पिस्तौल लेकर आना और हाथ ऊपर करना” एक फैशन बन गया था, लेकिन अब जनता ने ऐसे जंगलराज वालों को चुनाव के पहले चरण में ही 65 वोल्ट का झटका दे दिया है।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि राजद बिहार के बच्चों के भविष्य को अंधेरे में धकेलना चाहती है। उन्होंने कहा, “राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वे रंगदारी मांगना चाहते हैं। अब आप बताइए — क्या बिहार का बच्चा रंगदारी मांगेगा या डॉक्टर और इंजीनियर बनेगा? क्या हम उन लोगों को जीतने देंगे जो हमारे बच्चों को अपराध के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं?”
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, “बड़े-बड़े नेता बिहार की मछलियां देखने आ रहे हैं, पानी में डुबकी लगा रहे हैं — यानी चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।”
उन्होंने राजद पर तीखा वार करते हुए कहा कि जंगलराज का मतलब होता है — “कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार और भ्रष्टाचार।” मोदी ने कहा कि जैसे ही जंगलराज बिहार में आया, राज्य के पतन का युग शुरू हो गया। इन लोगों ने बिहार के विकास की दिशा ही रोक दी। पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि वे उन लोगों को सत्ता में न आने दें जिन्होंने बिहार की छवि और विकास दोनों को बर्बाद किया।

रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते