गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जामनगर पहुंचे पीएम मोदी
जामनगर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के लिए गुजरात दौरे पर हैं| इसके अंतर्गत पीएम मोदी का शनिवार की शाम जामनगर में आगमन हो गया है| पीएम मोदी के आगमन के चलते जामनगर के दिव्यम सर्कल से पायलट बंगला तक रोड शो जैसा माहौल दिखा| सड़क की दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने को जमा हो गए| जामनगर एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए| पीएम मोदी जामनगर के सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान सासनगीर, सोमनाथ और वनतारा जाएंगे| साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे| पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये हैं| सासनगिर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है| भालछेल हेलीपैड से लेकर सिंहसदन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं| सभी वन्य जीव अधिकारी भी सासन पहुंच गये हैं| विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च को मनाया जाएगा। शेरों के संरक्षण एवं प्रजनन परियोजना को लेकर बैठक होगी| पीएम मोदी के दौरे से जुड़े सुरक्षा कारणों के चलते गिर सफारी 2 और 3 मार्च को पर्यटकों के लिए बंद रहेगी|

टीम इंडिया के कप्तान बनने की कहानी Suryakumar Yadav ने खुद बताई
Rajasthan में मौसम फिर बदलने के आसार
जेके हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी
नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े स्तर पर चल रहा था खेल
Bangladesh Cricket Board पर बढ़ी मुश्किलें, फैसले की होगी जांच
फर्जी IAS बनकर छाया ‘निशांत’, जश्न के बीच खुली सच्चाई
घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप और शोक का माहौल
गिरफ्तारी की आशंका के बीच मामला चर्चा में आया