14 फरवरी को हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने यूएई पहुंच रहे पीएम मोदी
दुबई । भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुल नासिर अलशाली ने कहा कि अबू धाबी में अगले महीने बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का उद्घाटन ‘‘सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने’’ के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। राजदूत अलशाली ने कहा, हम 14 फरवरी को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहे हैं... यह एक अभूतपूर्व यादगार दिन होने के साथ सहिष्णुता, स्वीकृति का जश्न मनाने और इस रिश्ते को अघिक मजबूत करने का एक विशेष अवसर होगा। स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने बीते महीने बीएपीएस हिंदू मंदिर की ओर से प्रधानमंत्री को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया था, इस निमंत्रण को पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया था। राजदूत ने 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में होने वाले प्रवासी भारतीयों के विशाल जमावड़े की भी पुष्टि की है। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘अहलान मोदी’ है जिसका अर्थ ‘हैलो मोदी’ है।

‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
देर रात गाय चोरी की कोशिश, विरोध पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; दी जानलेवा धमकी
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख