पीएम मोदी ने एक दिन में किया 4 राज्यों का दौरा
चंडीगढ़। इससे पहले कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेशों के दौरे में व्यस्त हैं। इसके चलते पीएम मोदी ने एक दिन में 4 राज्यों का दौरा कर सभी को हतप्रभ करने जैसा कार्य कर दिखाया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 9 मार्च को चार राज्यों का दौरा किया है। इस लिए यह दिन बेहद खास हो गया है। देश के चार राज्यें का दौरा करते हुए पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस दौरान पीएम मोदी बेहद खास अंदाज में नजर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अपने संसदीय क्षेत्र काशी यानी उत्तर प्रदेश का दौरा भी किया है। हमेशा की तरह पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इन दौरों के बारे में जानकारी दी और कुछ खास तस्वीरे भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में पीएम मोदी लिखते हैं कि काजीरंगा से अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल होते हुए काशी तक!
यहां बतलाते चलें कि पीएम मोदी असम और अरुणाचल प्रदेश की 2 दिवसीय यात्रा पर थे। असम में पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर की। करीब दो घंटे पीएम काजीरंगा नेशनल पार्क में रहे, इसके साथ ही पीएम ने असम के चाय के बागानों को भी देखा, जहां की चाय देश के साथ ही दुनियाभर में मशहूर है। असम के जोरहाट में महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन की प्रतिमा का पीएम मोदी ने अनावरण किया। पीएम ने यहां पर एक जनसभा को संबोधित भी किया। इसके बाद ईटानगर में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हु्आ। इस दौरान पारंपरिक बिहू और अन्य दूसरे लोक गीतों के साथ ही नृत्य की प्रस्तुतियां करते लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे थे, जहां रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती से उनका स्वागत किया गया। यहां पीएम ने 4,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसके बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे। इस तरह उन्होंने एक दिन में चार राज्यों का दौरा कर सभी को हतप्रभ करने जैसा कार्य कर दिया है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे