दिल्ली के पंजाबी बाग में पुलिस का एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर
दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एनकाउंटर किया गया है। दो बदमाशों पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है। दोनों बदमाशों का नाम रिंकू और रोहित है, जिन पर पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं। दोनों बदमाशों ने दिल्ली के हरिनगर इलाके में एक आर्म्ड रॉबरी को अंजाम दिया था।
कई राज्यों में बड़ी वारदातों को दिया अंजाम
दोनो बदमाश दिल्ली समेत कई राज्यों में बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके है। हाल ही में दोनो बदमाशों ने हथियार के दम पर मध्य प्रदेश के इंदौर में डकैती की थी।
बदमाशों ने पुलिस की टीम पर ही किया फायर
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और AATS यूनिट को एक इनपुट मिला की दो वांटेड बदमाश दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से जाने वाले हैं। पुलिस टीम ने आज सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास इलाके में ट्रैप लगाया। दोनों बदमाशों को सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन बदमाशों ने पिस्टल निकाल पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस ने बदमाशों के पैर में मारी गोली
दूसरी तरफ से जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायर की, जिसमें दो गोली दोनों बदमाशों के टांगों में लगी है। दोनों को पिस्टल समेत दबोच लिया गया है। पुलिस अब दोनों बदमाशों से पूछताछ करेगी। साथ ही उनके किसी गिरोह का भी पता लगाएगी।

एआई इम्पैक्ट समिट में हुए प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन