उपचुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पूरी की तैयारी
जयपुर । प्रदेश में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल ने बताया कि उपचुनाव को लेकर लगातार उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा जिन शॉप पर काम किया जाता है उनका रिव्यू कर उस आधार पर उन सभी जिला पुलिस को काम करने के आदेश दिए गए हैं जहां पर उपचुनाव होने हैं. चाहे लाइसेंसी हथियारों को जमा करने का काम हो या फिर गैर जमानती वारंट वाले बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब, ड्रग्स और अन्य माफियाओं पर नकेल कसने का एक्शन सहित तमाम बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों को जो टास्क दिए गए हैं उनकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है. साथ ही यदि किसी जिले द्वारा कोई कमी रखी जा रही है तो उसे उस कमी को दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं. पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि उपचुनाव पूर्णतया शांतिपूर्ण तरीके से और भय मुक्त वातावरण में संपन्न होंगे. होम वोटिंग के तहत मतदान का प्रथम चरण 4 नवंबर से 8 नवंबर तक और प्रथम चरण में अनुपस्थित रहे मतदाताओं के लिए दूसरा चरण 9 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा. यदि दोनों चरणों में मतदान दल को मतदान घर पर नहीं मिलता है, तो वह मतदान केंद्र पर जाकर भी मतदान नहीं कर सकेगा. इस होम वोटिंग नवाचार में 85 वर्ष से अधिक उम्र के एवं 40 प्रतिशत से अधिक निशक्तता वाले मतदाता, जो मतदान बूथ पर जाकर वोट देने में असमर्थ है, उनका सर्वे बीएलओ द्वारा संपन्न कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की गई है. जिनका मतदान उनके घर पर डाक मतपत्र के माध्यम से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण गोपनीयता का पालन करते हुए पूरी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ संपन्न करवाया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही