न्यूयॉर्क में ट्रैफिक रोकने पर पुलिस अधिकारी को मारी गोली
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक पुलिस अधिकारी की हत्या का मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने बताया कि सोमवार को ट्रैफिक रोकने पर एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने जताया घटना पर दुख
क्वींस के एक अस्पताल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि हमने आज अपना एक बेटा खो दिया है। यह एक बेहद दर्दनाक घटना है।
गाड़ी में सवार हमलावर ने मारी गोली
पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी क्वींस के फार रॉकअवे सेक्शन में शाम 5:50 बजे से पहले हुई। पुलिस के मुताबिक, अधिकारी गाड़ी के पास जा रहा था, तभी उसके बुलेटप्रुफ जैकेट के नीचे गोली मार दी गई।
पुलिस अधिकारी की गोली लगने से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की और गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घायल अधिकारी को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव