पुलिस ने आठ क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा किया जब्त
जयपुर । जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से 802 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस को देख पिकअप चालक नाकाबंदी स्थल से पहले गाड़ी को मौके पर छोड़ रात के अंधेरे में फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष शाखा टीम को सूचना मिली कि आवलहेड़ा तिराहा की तरफ आ रही एक पिकअप मे अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ है। टीम ने तत्काल इसकी सूचना बेगू थाना पुलिस को दी।सूचना पर थानाधिकारी रविन्द्र चारण मय टीम द्वारा आवलहेड़ा तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की। इसी दौराने एक पिकअपावक चालक नाकाबन्दी स्थल से थोड़ा दूर पहले पिकअप की लाईट बन्द कर अन्धेरे का फायदा उठा मौके पर गाड़ी छोड़ भाग गया। जिसकी खेतो व आस पास जंगल मे काफी तलाश की गई, मगर अंधेरे व सुनसान जगह होने से तस्कर का कोई पता नही चला।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही